Showing posts with label #corona #coronavirus #covid2020. Show all posts
Showing posts with label #corona #coronavirus #covid2020. Show all posts

Wednesday, March 18, 2020

#कोरोना के साइड इफेक्ट्स

#कोरोना के साइड इफेक्ट्स कुछ ऐसे हैं कि पिछले 8 दिनों से न तो मैंने किसी को छुआ है और न ही किसी ने मुझे ही। हालांकि, यह आसान नहीं।
बहरहाल, इस दौरान मैंने यह अनुभव किया कि 'स्पर्श' मानव जाति की एक बड़ी थाती है, एक बड़ी आश्वस्ति है।
किसी को गले से लगाकर, किसी की हथेली थामकर, किसी की पीठ थपथपाकर, किसी के सिर या कांधे पर हाथ रखते हुए ही मनुष्यता ने इस दुनिया को बचाया हुआ है।
आइये ब्रह्मांड से यह प्रार्थना करें कि हर तरफ शुभ संदेश फैले। इस पोस्ट के साथ मेरी तरफ से आभासी ही सही पर एक जादू की झप्पी स्वीकार करें। आज बस इतना ही। शेष मिलने पर 💐#हीरेंद्र

विदा 2021

साल 2021 को अगर 364 पन्नों की एक किताब मान लूँ तो ज़्यादातर पन्ने ख़ुशगवार, शानदार और अपनों के प्यार से महकते मालूम होते हैं। हिसाब-किताब अगर ...