मैं सिर्फ देह ही नहीं हूँ, एक पिंजरा भी हूँ, यहाँ एक चिड़िया भी रहती है... एक मंदिर भी हूँ, जहां एक देवता बसता है... एक बाजार भी हूँ , जहां मोल-भाव चलता रहता है... एक किताब भी हूँ , जिसमें रोज़ एक पन्ना जुड जाता है... एक कब्रिस्तान भी, जहां कुछ मकबरे हैं... एक बाग भी, जहां कुछ फूल खिले हैं... एक कतरा समंदर का भी है ... और हिमालय का भी... कुछ से अनभिज्ञ हूँ, कुछ से परिचित हूँ... अनगिनत कणों को समेटा हूँ... कि मैं ज़िंदा हूँ !!! - हीरेंद्र
Saturday, March 14, 2020
पत्रकारिता आपको एक बेहतर इंसान बनाती है: सर्वप्रिया सांगवान
Tuesday, March 03, 2020
#एकप्रेमीकीडायरी
Sunday, January 26, 2020
तुम आज बुझे बुझे से क्यों हो
शाम का अँधेरा गहरा होता
इस से पहले तुमने मुझे जलाया...
मैं लालटेन की तरह जलता रहा...
तुम जिसके लौ में अपने सारे काम
जल्दी-जल्दी निपटाती रही...
काम पूरा हुआ, रात होने को है,
अब तुम्हें सोना है शायद !!
तुमने लौ कम करके फूंक मार कर मुझे बुझा दिया..
मैं बुझ गया...
तुम सो गये..
तेरे सपने ने मुझसे पूछा था
जब तुम नींद में थे...
कि आज तुम इतने बुझे-बुझे से क्यों हो? #हीरेंद्र
Saturday, January 25, 2020
एकता कपूर और कंगना रनौत को पद्मश्री सम्मान
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गयी है. इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषन, 16 को पद्म भूषन और 118 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों में एकता कपूर, करण जोहर, कंगना रनौत और सुरेश वाडकर को पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. वहीं क्लासिकल सिंगर छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पद्मश्री चौथा सर्वोच्च सम्मान हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है . पीएम ने लिखा, ‘पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले सभी लोगों को बधाईl अवॉर्ड पाने वाले लोगों ने हमारे समाज और देश के लिए योगदान दिया है.
#KanganaRanaut #EktaKapoor #Padmashree #Republicday2020
ब्रेकअप के बाद
मैंने यह अनुभव किया है कि इस दुनिया में सबसे ज़्यादा लोग 'प्रेम' में ठगे गये हैं.. संभवत: इसलिये एक प्रेमी कभी सियासत या सिस्टम को 'ठग' नहीं कहता.. उसके अपने दर्द के आगे दुनिया का हर दर्द, हर उथल-पुथल फीका लगता है. वो भीड़ से बचता है. एकांत में देर तक सूनी आँखों से अपने अतीत में झांकता रहता है. वह उस उलझे धागों को सुलझाने की कोशिश में और उलझकर रह जाता है. वह गले फाड़ कर रोना चाहता है. पर सुबक कर रह जाता है. तड़प कर रह जाता है. वो कोसना चाहता है पर अपनी पूर्व प्रेमिका को जी भर कर कोस भी नहीं पाता. वो फेसबुक पर भी घुमा- फिराकर प्रेम के अपने कटु अनुभव पर पोस्ट लिखने लगता है.. वो जानता है कि ये सब सच है, पर कोई उसकी बात को गंभीरता से नहीं लेगा..वो खुद भी यही चाहता है..वो बेबस और असहाय दिखना नहीं चाहता.. कभी-कभी मुस्कुराते हुए सेल्फी भी शेयर करता है.. ऐसा कई बार कई दिनों या फिर महीनों तक चलता है. फिर वो धीरे-धीरे सामान्य हो जाता है.. फिर वो थोड़ा सा पत्थर हो जाता है.. #हीरेंद्र
Tuesday, January 21, 2020
सविता बजाज का दर्द
विदा 2021
साल 2021 को अगर 364 पन्नों की एक किताब मान लूँ तो ज़्यादातर पन्ने ख़ुशगवार, शानदार और अपनों के प्यार से महकते मालूम होते हैं। हिसाब-किताब अगर ...
-
"हम हैं बच्चे आज के बच्चे हमें न समझो तुम अक़्ल के कच्चे हम जानते हैं झूठ और सच हम जानते हैं गुड टच, बैड टच मम्मी, पापा जब...
-
साल 2021 को अगर 364 पन्नों की एक किताब मान लूँ तो ज़्यादातर पन्ने ख़ुशगवार, शानदार और अपनों के प्यार से महकते मालूम होते हैं। हिसाब-किताब अगर ...
-
मुझे याद है बचपन में हमारे मोहल्ले में एक बांसुरी वाला आया करता था। उसके पास एक डंडा हुआ करता जिस पर अलग अलग रंग और आकार के छोटे बड़े कई बांस...






