Wednesday, April 11, 2018

'बाइक' वाला लड़का

एक छोटी सी कहानी लिखी है..पढ़ियेगा जरूर..
एक बाइक पर एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को पीछे बिठाये चला जा रहा है. अब इस दृश्य के जितने एहसास हो सकते हैं वो सोचकर आपको गुदगदी आ रही होगी तो बता दूँ कि सामने रेड सिग्नल हो गया. लड़के ने बाइक रोक दी. बगल में एक कार भी आकर रूक गई. ज़ाहिर है ग्रीन सिग्नल का इंतज़ार कर रहे थे सब. ट्रैफिक सिग्नल पर नज़र गई तो देखा 77 सेंकेंड अब भी लगेगा लाल को हरा होने में. उधर ट्रैफिक की गिनती चालू थी तो इधर कार में बैठे लोफड़ों की भी.. 32,34,36
कार में बैठे एक लफंगे ने कहा कि सौ टका टंच माल है..तभी दूसरे ने कहा ऐ हमारे साथ चलती क्या? बाइक से नहीं कार में घूमायेंगे?
अब बाइक चला रहे लड़के से रहा न गया. गुस्से में वो बाइक से उतरने लगा.. गर्लफ्रेंड से कहा उतरो जरा.. अभी सालों की तोड़ता हूँ!
पीछे बैठी लड़की ने कहा छोड़ो न यार.. अब लड़ाई वड़ाई मत करो.. चलो..
लड़का मान गया.. बत्ती हरी होते ही वह तेजी से वहां से निकला. लेकिन, थोड़ी दूर जाने के बाद एक ऑटो वाले की उसके बाइक से टक्कर हो गई. टक्कर ज्यादा जोर की नहीं थी.. बस बुजुर्ग ऑटो वाले का अगला पहिया उसके बाइक से छू गया.. लड़के को फिर गुस्सा आ गया.. उसने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा उतरो जरा.. अभी साले को तोड़ता हूँ!
पीछे बैठी लड़की ने कहा छोड़ो न यार.. अब लड़ाई वड़ाई मत करो.. चलो..
लेकिन, लड़के ने एक न सुनी.. और लगा मां बहन की गालियां बकते हुए बूढ़े रिक्शा चालक पर हाथ साफ करने!
उसकी गर्लफ्रेंड ने बहुत मुश्किल से दोनों को अलग किया..
रिक्शेवाले ने लड़की को हाथ जोड़कर कहा : बेटी मैंने जानबूझकर टक्कर नहीं मारी.. गलती हो गई.
लड़की ने बड़े प्यार से रिक्शे वाले से कहा... कि अंकल आप मुझे छेड़ लेते तो ये लड़का आपसे कुछ नहीं कहता.. लेकिन, आपने बड़ी गलती कर दी जो इसके बाइक को टक्कर मार दी..
यह कह कर वो लड़की तेजी से वहां से निकल गई #हीरेंद्र

No comments:

विदा 2021

साल 2021 को अगर 364 पन्नों की एक किताब मान लूँ तो ज़्यादातर पन्ने ख़ुशगवार, शानदार और अपनों के प्यार से महकते मालूम होते हैं। हिसाब-किताब अगर ...