Monday, December 22, 2014

अरविंद केजरीवाल को फिल्म में विलन लूंगा : मनोज तिवारी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि वह गाते तो हैं ही, लेकिन जल्द ही एक फिल्म भी बनाएंगे और उसमें हीरो चाहे जो भी हो, लेकिन विलन उसमें अरविंद केजरीवाल को ही लेंगे। शाहदरा के रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान मनोज तिवारी ने कहा, मैं दिल्ली की गलियों और समस्या को देखकर एक फिल्म बनाने वाला हूं और उसका हीरो चाहे कोई भी हो, लेकिन विलेन मिल गया है, जो 49 दिनों में दिल्ली को 5 साल पीछे कर गया हो, उससे बड़ा विलेन क्या होगा। तिवारी के मुताबिक, वह इस पर फिल्म भी बनाएंगे और यह फिल्म हिट भी जरूर होगी।
                                              तस्वीर में मेरे साथ हैं मनोज तिवारी 

असल में बीजेपी के देशभर के सांसद इन दिनों दिल्ली में नुक्कड़ सभा कर रहे हैं और सबके ही भाषण में दो बाते होती हैं। पहला मोदी सरकार का गुणगान (जो स्वाभाविक है) और दूसरा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमले। बीजेपी औपचारिक रूप से यह नहीं मानती कि उसकी टक्कर दिल्ली में सीधा आम आदमी पार्टी से ही है, लेकिन सभाओं में दिए जा रहे भाषण से उसकी सोच साफ़ है।

No comments:

विदा 2021

साल 2021 को अगर 364 पन्नों की एक किताब मान लूँ तो ज़्यादातर पन्ने ख़ुशगवार, शानदार और अपनों के प्यार से महकते मालूम होते हैं। हिसाब-किताब अगर ...